कलेक्टर ने किया जेडीए की योजनाओं में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह ने जबलपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 500 एकड़ में विकसित की जा रही योजना क्रमांक 64 एवं 65 तथा योजना क्रमांक 11 द्वितीय चरण शताब्दीपुरम एवं योजना क्रमांक 5/14 गजरथ में निर्मित किये जा रहे बहुमंजिला भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी उपस्थित रहे। इस दौरान जेडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक कुमार वैद्य ने योजना क्रमांक 64 एवं 65 के विस्तृत प्लान एवं विकास कार्यों, भविष्य की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी से अवगत् कराते हुये बताया कि इन योजनाओं में मास्टर प्लान की 48 मीटर चौड़ी एवं लगभग 2.50 कि.मी. लम्बी एस.आर.-3 सड़क है, जिसका निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है, जिसे फरवरी 2026 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। इस सड़क का निर्माण पूर्ण होने से मुख्य मार्ग ए.आर.पी.-4 एवं एस.आर.-3 की कनेक्टिविटी सीधे नागपुर कटनी बाईपास से हो जायेगी, जिससे 8 किलोमीटर की दूरी से बचत होगी एवं ईंधन की बचत के साथ ही यातायात सुदृढ़ीकरण को नई दिशा मिलेगी, इसके साथ ही पाटन बायपास के यातायात दबाव से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

उक्त दोनों योजनाओं के निरीक्षण के साथ ही कलेक्टर एवं निगमायुक्त द्वारा अन्य योजनाओं में जेडीए के चल रहे वृहद् आवासीय, व्यवसायिक प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सिविल कार्यों के साथ ही विद्युतीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता का अवलोकन करते हुये मौके पर स्थापित टेस्ट लैब, टेस्ट रिपोर्ट आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ समानुपातिक प्रगति बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बताया गया कि जेडीए की योजना क्रमांक 64 एवं 65 निश्चित ही अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनायें है एवं 500 एकड़ के क्षेत्र में महानगरों की तर्ज पर योजनायें विकसित होने से निश्चित रूप से नये शहर की परिकल्पना साकार होगी। निरीक्षण के दौरान जेडीए के अधीक्षण यंत्री श्री पंकज श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री श्री संजय खरे, श्री शैलेन्द्र चौबे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment