कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया शहर में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण

---Advertisement---

( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट हेड मध्य प्रदेश )

जबलपुर में नगर निगम द्वारा संचालित अद्योसंरचना और सिटी ब्यूटीफिकेशन के कार्यों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों के साथ करीब 6 घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह निरीक्षण दौरा गीता भवन से प्रारंभ होकर मानस भवन, विजय नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क, भँवरताल पार्क और कल्चरल स्ट्रीट तक पहुँचा। इस दौरान कलेक्टर ने न केवल निर्माण कार्यों की प्रगति देखी, बल्कि शहर को सुंदर बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों की सराहना भी की। विशेष रूप से गीता भवन की सूक्ष्म तैयारियों और भँवरताल पार्क में संचालित फाउंटेन व नागरिक सुविधाओं को देखकर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित इंजीनियरों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट्स को उच्चतम गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उनका मुख्य जोर इस बात पर रहा कि निर्माण कार्यों में फिनिशिंग और सुंदरता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जनता को इनका लाभ एक व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप में मिल सके।
इस महत्वपूर्ण भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त अरविन्द शाह, व्ही.एन. बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह सहित स्मार्ट सिटी और निगम के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यों की तकनीकी बारीकियों से कलेक्टर को अवगत कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment