दी बार एसोसिएशन, Jaipur : महासचिव पद के लिए उमेश चौधरी 5 दिसंबर को करेंगे नामांकन

---Advertisement---

जयपुर | दी बार एसोसिएशन, जयपुर के वार्षिक चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव 12 दिसंबर 2025 को होने हैं, जिसके लिए अधिवक्ता उमेश चौधरी ने महासचिव पद पर उम्मीदवार बनने की घोषणा की है। चौधरी 5 दिसंबर 2025 को सुबह 11:15 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

नामांकन कार्यक्रम गेट नंबर 1 से गणेश जी मंदिर होते हुए दी बार एसोसिएशन कार्यालय तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वे वरिष्ठ अधिवक्ताओं, साथियों और युवा वकीलों से समर्थन की अपील करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह कर रहे हैं।Aa

उमेश चौधरी पहले भी एसोसिएशन की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और इस

बार महासचिव पद के लिए अधिक सशक्त कार्ययोजना के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देंगे।

एसोसिएशन के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है और 12 दिसंबर को होने वाली वोटिंग को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment