मोबाइल चोर को बचा रहा है बैंक? सीसीटीवी में दिखा चोर, फिर भी बैंक नहीं दे रहा जानकारी — पुलिस जांच अटक गई!

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर राम गोपाल सिंह उईके )

जबलपुर  आम जनता के साथ न्याय की बात करने वाला बैंक ऑफ महाराष्ट्र, राइट टाउन शाखा, अब एक मोबाइल चोर को बचाने में लगा है।
26 मई दोपहर 3:30 बजे ग्राहक उमाशंकर अवस्थी का मोबाइल एटीएम के भीतर से चोरी हो गया। लार्डगंज थाने में FIR दर्ज है, और चोर का चेहरा बैंक के सीसीटीवी फुटेज में साफ नज़र आ रहा है।

बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, चोर ने 3:53 से 3:56 बजे के बीच एटीएम से ट्रांजैक्शन भी किया, जिससे उसकी पहचान पक्की हो सकती थी। लेकिन जब पुलिस ने बैंक से उसके लेन-देन और खाता जानकारी मांगी — बैंक चुप हो गया।

चुप्पी क्यों? सवालों के घेरे में बैंक अधिकारी!

स्थानीय लोगों ने वीडियो देखकर बताया कि वह व्यक्ति नियमित रूप से इस शाखा में आता है, और बैंक का खाता धारक भी है। फिर भी बैंक जानबूझकर पुलिस को जानकारी नहीं दे रहा।
क्या बैंक अपराधियों को संरक्षण दे रहा है?
या फिर आरोपी के बैंक से किसी तरह के संबंध हैं?

इसी बैंक से कुछ समय पहले एक कर्मचारी का हेलमेट चोरी हुआ था, तब बैंक ने तुरंत खाता नंबर से चोर का पता निकाल लिया था और हेलमेट वापस मंगवा लिया था।
लेकिन जब बात एक आम ग्राहक की आई — बैंक ने पल्ला झाड़ लिया।

मोबाइल पीड़ित उमाशंकर अवस्थी लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल टालने की नीति मिल रही है।

पुलिस की अपील: चोर को पहचानिए, समाज की मदद कीजिए

अगर आप इस वीडियो में दिख रहे चोर को पहचानते हैं या कोई भी जानकारी रखते हैं, तो तुरंत संपर्क करें —
📞 विकास ठाकुर, मेजर, लार्डगंज थाना – 78791 33680
आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

अब सवाल जनता से — क्या आप ऐसे बैंकों पर भरोसा कर सकते हैं जो अपराधियों को ढाल बनाकर खड़े हो जाएं? क्या एक आम ग्राहक की जान-माल की सुरक्षा की कोई कीमत नहीं?
बैंक तत्काल पुलिस को सारी जानकारी सौंपे और इस चोर को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment