दूषित पानी से सिंचाई पर प्रशासन की कार्रवाई 7वें दिन भी जारी, ओरिया-कठौंदा क्षेत्र में सब्जी खेत से 2 मोटर पंप आज भी हुए जब्त

---Advertisement---

(उजला दर्पण अंकित प्रसाद सेन स्टेट हेड मप्र)

जबलपुर नाले के पानी का उपयोग सब्जियों तथा अन्य खाद्य फसलों की सिंचाई के लिए करने वालों के खि़लाफ़ प्रशासन का अभियान आज शुक्रवार को लगातार सातवें दिन भी जारी है। शुक्रवार को मुख्य रूप से कटंगी वायपास क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर दबिश दी गई जहॉं पर नाले के पानी से सिंचाई की शिकायतें मिली थीं। कार्रवाई दल ने यहॉं से 2 मोटर पंप जप्त किये हैं, जिनके माध्यम से सब्जियों की खेती में दूषित जल का उपयोग किया जा रहा था।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि कार्रवाई के तहत ओरिया कटंगी वायपास एवं कठौंदा वायपास क्षेत्र में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, नाले के गंदे पानी को सीधे खेतों तक पहुँचाने के लिए उपयोग किए जा रहे 2 मोटर पंपों को मौक़े से जब्त कर लिया गया। प्रशासन ने जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह सख़्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने नाले के पानी से सब्जियों की फसल की सिंचाई करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है यदि कोई व्यक्ति दूषित पानी से खेती करते पाया जाता है, तो न सिर्फ़ उसके उपकरण जब्त किए जाएँगे, बल्कि उसके खि़लाफ़ क़ानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment