महिला सिलाई मशीन वितरण समारोह का हुआ आयोजन

---Advertisement---

 

Jaipur , Priyanka Mathur ( Ujala Darpan ) ||  हितकारी सेवा संस्थान के द्वारा मानसरोवर में कार्यकर्म का आयोजन किया । प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रगुप्त पार्क मानसरोवर कावेरी पथ पर सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया सिलाई वितरण समारोह में में 121 सिलाई मशीन वितरण का लक्ष्य रखा गया था और इसके लक्ष्य को पूरा करने की रह में इस कार्यक्रम के तहत 11 मशीनों का वितरण किया गया । इस समारोह की मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर पुष्पा माई रही। पुष्पा माई ने अपने संबोधन में बताया की संस्था द्वारा महिला उद्यमिताओं के लिए यह एक नायाब शुरुआत है और महिलाओं के लिए वह हर समय के लिए तैयार है कार्यकर्म में सिलाई मशीनों का वितरण विधि विधान से पूजा मंत्रोचार के साथ किया गया । इस मौके पर वार्ड पार्षद राम अवतार गुप्ता भी उपस्थित रहे । श्री चित्रगुप्त बाल सेवा हितकारी संस्थान के संरक्षक ललित सक्सेना ने शिक्षण संस्थानों में और सरकारी और निजी संस्थानों में कायस्थ समाज को 1 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है, जिसकी शुरुआत मध्यप्रदेश के झांसी से की जा चुकी है । समारोह मैं समाज के प्रमुख अवध बिहारी माथुर मधुकर सक्सेना, नीता माथुर, अमित सक्सेना रुपेश जोहरी, साकेत माथुर विजेंद्र माथुर अनमोल माथुर शरद नारायण माथुर राधा मोहन माथुर राजेश हैल्क्या, मुकुट बिहारी माथुर सभी समाज के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल रहे. नीरज सिहं अलवर,अनूज माथुर, सुरेश शर्मा कायस्थ सभा पश्चिम जयपुर, कायस्थ सेवा सस्थान, श्री चित्रगुप्त ज्ञान मन्दिर, माथुर समिति, मानसरोवर, एवं समाज की सभी संस्थान ने सहयोग व भाग लिया. चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया द्वारा बताया गया की संस्थान द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु सिलाई वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संस्थान ने सभी मशीन वितरण के लिए संस्थान को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया

रत्नेश माथुर, नूपुर माथुर, चन्द्र प्रकाश माथुर नाग निवाई, जनार्दन प्रसाद माथुर, देवेन्द्र मोहन माथुर, डा कैलाश नारायण माथुर, , अवध बिहारी माथुर, जगदीश प्रकाश माथुर, दिनेश माथुर, ऊषा राय माथुर, शिहान राधे गोविन्द बरवाड़ा वाले, राधामोहन माथुर, शरद माथुर जी ने सिलाई मशीन में सहयोग प्रदान किया.

जून में श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा सस्थान 11 सिलाई मशीन वितरण करेगी.

अनिता नेहवारिया, तॣप्ती सक्सेना, संध्या माथुर, रीना माथुर, सीमा माथुर, नीता माथुर एवं समाज की अन्य महिलाओं ने भी बड चड कर हिस्सा लिया
संस्थान सभी महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण नलिनी फाऊंडेशन मे नि शुल्क दिया जायेगा
एवं श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा सस्थान महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए कार्य कर कर रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment