( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
इटारसी-केसला विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी नीलेश कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला सुश्री सुमन खातरकर तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री अनिल कुमार शर्मा एवं क्षेत्रीय प्रभारी उपंयत्री अभिनय श्रीवास्तव के साथ केसला विकासखंड के ग्राम कोतमीमाल एवं नयागाँव में वर्तमान में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित नल जल योजना, जल अपूर्ति व्यवस्था एवं संचालन पर ग्रामवासियो से चर्चा की तथा ग्रामीणो की बातों को गम्भीरता से सुना गया। ग्राम कोतमीमाल के ग्रामवासी एवं सरपंच के द्वारा जानकारी दी गई की ग्राम कोतमीमाल की नल जल योजना सुचारू रूप से संचालित है। उसी प्रकार ग्राम नया गाँव के सरपंच/ सचिव एवं ग्रामवासीयो के द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम की नलजल प्रदाय योजना से निर्मित नवीन आर.सी.सी टंकी के माध्यम से सम्पूर्ण ग्राम मे पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। अधिकारी महोदय ने निर्देश दिये की ग्राम की योजना को सुचारू रूप से चालू रखते हुए नियमित पेयजल प्रदाय करे तथा जल कर की राशि को भी एकत्र करे। निरीक्षण से ग्रामीणो में सकारात्मकता जाग्रत्त हुई है।










