आज दौसा विधानसभा में आगामी वाले उपचुनाव की रणनीति को लेकर पीसीसी द्वारा नियुक्त कोऑर्डीनेटर/ऑब्ज़र्वर विधायक रफीक खान,पुष्पेंद्र भारद्वाज ने दौसा विधान सभा में सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जिसमें दौसा जिला के सभी वार्ड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष , ब्लाक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।मीटिंग का आयोजन धर्मशाला वासुदेव जगन्नाथ चौधरी में किया गया।मीटिंग में दोसा जिला के अध्यक्ष श्री राम जी लाल और एवं नव निर्वाचित सांसद मुरारी लाल मीणा उपस्थित रहे।
विधायक रफीक खान ने दौसा की जनता एवं कार्यकर्ताओं का दौसा के चुनाव में अभूतपूर्व जीत दर्ज करने पर आभार प्रकट किया।
साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ावा दिया एवं आने वाले दौसा के उपचुनाव में पुनःकांग्रेस का विधायक चुनकर भेजने का संकल्प लेने का आह्वान किया।










