जयपुर,महान गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर गैलेक्सी कैफे एंड रेस्टोरेंट, जयपुर में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा संस्थान और बॉलीवुड बाबा फिल्म अकादमी के तत्वावधान में किया गया था, जिसमें उपस्थित सभी गायक कलाकारों ने किशोर कुमार के अमर नगमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस कार्यक्रम में संस्थान के संरक्षक ललित सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया, मिथिलेश सक्सेना, और बॉलीवुड बाबा फिल्म अकादमी के डायरेक्टर नवीन श्रीवास्तव सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। प्रदीप माथुर और अजय सहित अन्य कलाकारों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रद्धांजलि सभा में अमित सक्सेना ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संस्थान ने भविष्य में भी इसी प्रकार गायक कलाकारों की पुण्यतिथियों और जन्मदिनों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।










