( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट हेड मध्य प्रदेश
)
जबलपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरीताल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमरहाई में आज बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने माँ सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्वलन कर स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुये विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि जबलपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत समस्त विद्यालयों को संसाधन से युक्त बनाया जाएगा तथा बच्चों को पढ़ाई लिखाई का अच्छा वातावरण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। डॉ पांडे ने कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार की समन्वित अवधारणा को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न होकर स्वस्थ्य जीवनशैली, सेवा-भाव से ओतप्रोत आचरण, सुरक्षा के प्रति सजगता तथा संस्कारों से युक्त व्यक्तित्व निर्माण का आधार है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रतिभा भापकर, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, श्री दिलीप पटेल, प्राचार्य डी के जैन, मुकेश श्रीवास्तव, बीएसी अजय रजक, आशा यादव, मंजुला सिन्हा सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे.










