गांधी जयंती पर केंद्रीय जेल से 6 बंदी रिहाः 14 साल की जेल काट चुके थे, अच्छे व्यवहार के कारण सजा माफ

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

जबलपुर हर साल की तरह इस साल भी गांधी जयंती के मौके पर जबलपुर केंद्रीय जेल से 6 बंदियों को रिहा किया गया। सभी 6 बंदी 14 साल की जेल काट चुके थे। नियम अनुसार उनके अच्छे व्यवहार और बर्ताव को देखते हुए उनकी बची हुई आजीवन कारावास की सजा को माफ करते हुए 14 साल बाद इन्हें रिहा कर दिया गया। सभी 6 बंदी जबलपुर, सिवनी और कटनी के रहने वाले हैं।

आजीवन कारावास की सजा

बता दें की साल में 5 अवसर पर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को अच्छे व्यवहार के चलते छोड़ा जाता है, जिसमें 26 जनवरी, 15 अगस्त, अंबेडकर जयंती, गांधी जयंती और आदिवासी जनजाति गौरव दिवस शामिल है।

जेल के अंदर अलग-अलग क्षेत्र में प्रशिक्षण

जेल से रिहा किए गए बंदी जेल से छूटकर अपना खुद का रोजगार, धंधा कर सके इसके लिए उन्हें जेल के अंदर अलग-अलग क्षेत्र में प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जानकारी मदन कमलेश, उप जेल अधीक्षक, जबलपुर सेंटल जेल ने दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment