( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट हेड मप्र )
शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह की जुगलबंदी
मध्यप्रदेश वैसे तो आपने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कई बार गाने और भजन गाते देखा और सुना होगा। लेकिन इस बार उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ जुगलबंदी की।
मौका शिवराज सिंह चौहान के ससुराल पक्ष में एक शादी समारोह का था। यहां मंच पर साधना सिंह गाना गा रही थी। गाना कुछ यूं था- *जान-ए-जां ढूंढती फिर रही, हूं तुम्हें रात दिन.. मैं यहां से वहां… मुझको आवाज दो, छुप गए हो सनम…*
तभी मंच पर शिवराज सिंह आ गए। उन्होंने हाथ में माइक थामा। फिर शिवराज सिंह ने गाया.. *तुम कहां.. इस पर* साधना सिंह ने गाया.. *मैं यहां..।* शिवराज सिंह और साधना सिंह की इस जुगलबंदी पर जमकर तालियां गूंजी।











