मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षकों को मिलेगा चौथा समयमान-वेतनमान: जल्द कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव, इतनी बढ़ेगी सैलरी

---Advertisement---

 

(शिक्षकों की तनख्वाह में तीन से सात हजार तक बढ़ोतरी होगी)

*भोपाल* मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षकों को जल्द की बड़ी सौगात मिलने वाली है। इन टीचरों को चौथा समयमान-वेतनमान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव आ सकता है। जिसके बाद शिक्षकों को तीन हजार से सात हजार तक का फायदा होगा।
मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान का लाभ मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी संक्षेपिका तैयार कर कैबिनेट मंजूरी के लिए मुख्य सचिव कार्यालय को भेज दी है। इससे पहले सामान्य प्रशासन, वित्त और स्कूल शिक्षा विभाग ने भी हरी झंडी दे दी थी। बीते विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह लाभ देने की घोषणा की थी।
कई विभागों में चौथा समयमान-वेतनमान लागू हो चुका है, लेकिन शिक्षक अब तक वंचित रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को क्रमोन्नति का हवाला देकर इससे वंचित कर दिया था। अब शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद शिक्षकों की तनख्वाह में तीन से सात हजार तक बढ़ोतरी होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment