‘पालकी में होकर सवार चली रे…’, सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन की अनोखी विदाई, कर्मचारियों ने दुल्हन की तरह डोली में बैठाकर किया विदा

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह)

सिवनी मध्य प्रदेश में अब तक आपने कई अफसरों के तबादले होते देखे होंगे। लेकिन सिवनी कलेक्टर को कर्मचारियों ने ऐसी विदाई दी, कि यह पूरा समारोह चर्चा का विषय बन गया। सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को राजसी अंदाज में पालकी में बैठा कर विदा किया गया।

दुल्हन की तरह पालकी में बैठा कर किया विदा

दरअसल, सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को दुल्हन की तरह गीत संगीत के साथ पालकी में बैठाया गया। उनके साथ कुछ बच्चे भी पालकी में बैठे थे। यह अद्भुत विदाई पाकर कलेक्टर ख़ुशी से फूली नहीं समाईं।

अनोखी विदाई का वीडियो वायरल

इस दौरान ‘पालकी में होक सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे’ गाना भी बजाय जा रहा था। इस अनोखी विदाई समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

संस्कृति जैन का भोपाल ट्रांसफर

बता दें कि हाल ही में संस्कृति जैन का भोपाल ट्रांसफर हुआ है। वह गिफ्ट ए डेस्क अभियान के तहत सुर्खियों में रही थीं। इस अभियान का उद्देश्य सिवनी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करनी पड़े, इसके लिए उन्हें डेस्क और बेंच उपहार में देना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment