सेवा पखवाड़ा : जिला चिकित्सालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान.

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह)

विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने भी किया श्रमदान.

स्वच्छता की शपथ दिलाई, नमो गार्डन का लोकार्पण किया.

जबलपुर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा और “स्वस्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित की जा रही गतिविधियों में आज जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विधायक डॉ अभिलाष पांडे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुये सफाई के इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी तथा अस्पताल के सभी चिकित्सा अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने भी अस्पताल परिसर को साफ- सुथरा रखने के लिये झाडू लगाई तथा नर्सिंग स्टूडेंट एवं अस्पताल कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विधायक डॉ पांडे ने जिला चिकित्सालय परिसर में नमो उद्यान का लोकार्पण भी किया यहाँ पौधा रोपा। उन्होंने अस्पताल के सफाई कर्मियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें प्रोत्साहित करने पुरस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम के समापन पर विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने जिला चिकित्सालय को प्राप्त हुए नवीन शव वाहन को जनता को समर्पित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment