(
उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )
जबलपुर: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेंट आरसेटी जबलपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर में दिनांक 18.09.2025 से 01.10.2025 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में दिव्यांगजन को कॉस्ट्यूम ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
श्रीमती ऋतु संगीता घोष, डायरेक्टर आरसेटी जबलपुर की निगरानी में आयोजित प्रशिक्षण में सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर डायरेक्टर ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन किया और बैंक की योजनाओं से अवगत कराया।
प्रशिक्षण का समापन समारोह में डायरेक्टर और उपस्थित अतिथियों ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस कार्यक्रम में आरसेटी संकाय अभिषेक तिवारी, शुभम रजक, कार्यालय सहायक राहुल बैरागी, रोहित नामदेव और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। दिव्यांगों को प्रशिक्षण देने के अवसर पर विकलांग बल के पदाधिकारियों ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर के पदाधिकारी का सम्मान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तम राव, पूर्व संगठन मंत्री सुभाष विश्वकर्मा, पूर्व संभाग प्रभारी सविता केवट और जबलपुर संभाग उपाध्यक्ष पंचम दहिया उपस्थित रहे।












