SEHAT SATHI फाउंडेशन ने किया चिकित्सा शिविर का आयोजन
उजला दर्पण,जयपुर। सेहत साथी फाउंडेशन द्वारा रंगोली गार्डन क्लब हाउस में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । यह आयोजन ई एच सी सी हॉस्पिटल और ए एम एस एल के सहयोग से किया गया।

शिविर में फिजिशियन, फिजियोथैरेपिस्ट, आई स्पेशलिस्ट, डेंटिस्ट, आयुर्वेद , होम्योपैथी, आहार विशेषज्ञ, साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर्स ने अपनी सेवाए दी।
सेहत साथी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अविनाश सैनी ने बताया की यह शिविर सेहत साथी फाउंडेशन की 6वी वर्षगांठ सम्पन्न होने के उपलक्ष में लगाया गया है। शिविर में लगभग 100 से अधिक मरीजों ने सभी जांचे और चिकित्सको से निशुल्क परामर्श लिया ।
डॉ. सैनी ने बताया कि सेहत फाउंडेशन हर वर्ष मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, सी पी आर कैंप, आई सर्जरी कैंप, स्पोर्ट्स इवेंट, बीएमडी कैंप, फिजियोथैरेपी कैंप, मैराथन, क्रिकेट और अवॉर्ड शो जैसे 40 से भी अधिक शिविर व इवेंट्स पूरे प्रदेश में लगाता रहता है।

डॉ. सैनी ने बताया कि हमारे फाउंडेशन का उद्देश्य लोगो में सेहत के प्रति जागरूकता लाना व प्रत्येक व्यक्ति को सेहतमंद बनाये रखने की कोशिश करते रहना है।










