उजला दर्पण,जयपुर। सेहत साथी फाउंडेशन द्वारा चंद्रा फिजियोथैरेपी सेंटर मानसरोवर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । यह आयोजन इंडस जयपुर हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया।
सेहत के अध्यक्ष डॉ अविनाश सैनी ने बताया की इस शिविर में करीब 52 मरीजों ने सभी जांचे करवाई और चिकित्सको से निशुल्क परामर्श लिया।
शिविर में फिजिशियन,फिजियोथैरेपिस्ट,आहार विशेषज्ञ, डॉक्टरस ने अपनी सेवाए दी ।
सेहत साथी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अविनाश सैनी ने बताया की सेहत साथी फाउंडेशन की और से प्रत्येक रविवार को अलग अलग जगहों पर लगाए जाते हैं।

डॉ. सैनी ने बताया कि सेहत फाउंडेशन हर वर्ष मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, सी पी आर कैंप, आई सर्जरी कैंप, स्पोर्ट्स इवेंट, बीएमडी कैंप, फिजियोथैरेपी कैंप, मैराथन, क्रिकेट और अवॉर्ड शो जैसे 40 से भी अधिक शिविर व इवेंट्स पूरे प्रदेश में लगाता रहता है।
डॉ. सैनी ने बताया कि हमारे फाउंडेशन का उद्देश्य लोगो में सेहत के प्रति जागरूकता लाना व प्रत्येक व्यक्ति को सेहतमंद बनाये रखने की कोशिश करते रहना है।










