स्कूल में लगाई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन खराब:देखरेख न होने से चूहों ने काटे तार,सीएसआर फंड से लगाईं नगर निगम ने

---Advertisement---

( उजला दर्पण /रामगोपाल सिंह )

जबलपुर शहर के कुछ सरकारी स्कूलों में लगाई गईं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें खराब हो गई हैं। देखरेख के अभाव में उन मशीनों में चूहे घुस गए और वायरिंग काट दी। जिस कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है और छात्राओं को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ये मशीनें कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से नगर निगम ने लगाई थीं।

नगर निगम ने कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला घमापुर, कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गोविंदगंज, उच्चतर माध्यमिक शाला तिलवाराघाट, डॉ. राजेंद्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक शाला गौरी घाट में जुलाई में ये मशीनें लगाई थीं। इनमें से गोविंदगंज स्कूल की मशीन खराब हो गई है। स्कूल के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र पांडे ने बताया कि टेक्निकल टीम से संपर्क किया है, जल्द ही मशीन को ठीक कर दिया जाएगा।

नगर निगम की पहल की सराहना

नगर निगम की मशीन लगाने की पहल की सराहना भी की जा रही है। शासकीय कन्या शाला गोविंदगंज के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र पांडे का कहना है कि मासिक धर्म के कारण कई छात्राएं स्कूल नहीं आती थीं, जिससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते थे। इन मशीनों से छात्राओं को समय पर पैड मिल सकेगा और वे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगी। यह एक सराहनीय पहल है, जिसे सभी विद्यालयों में लागू किया जाना चाहिए।

और स्कूलों में भी लगाई जाएंगी मशीनें

नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव ने बताया कि यह नया प्रयोग है, जो सीएसआर की मदद से शुरू किया है। कन्या स्कूलों में लगाई गई इन मशीनों का उद्देश्य छात्राओं को बाहर से पैड खरीदने की झंझट से मुक्ति दिलाना है। शुरुआत में पैड्स मुफ्त में उपलब्ध कराए गए हैं। मशीनों के रिस्पॉन्स को देखते हुए भविष्य में अन्य स्कूलों में भी ये मशीनें लगाई जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment