सैम पित्रोदा का बयान शर्मनाक- सीपी जोशी

---Advertisement---

जयपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के सैम पित्रोदा द्वारा देशवासियों को लेकर दिए गए बयान की कड़ी भर्त्सना की। इनका यह बयान अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर रंगभेद, नस्लभेद की मानसिकता के आधार पर किए गए अत्याचार को प्रदर्शित करता है। भारत विश्व गुरु रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में दूसरे देशों से तुलना कर भारत को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। अनेकता में एकता भारत की ताकत, रंग रूप के आधार पर टिप्पणी शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत की ख्याति बढ़ा रहे हैं, कांग्रेस अपने बयानों से देशवासियों को अपमानित कर रही है। कांग्रेस की विभाजनकारी नीति ने देश को कमजोर किया। कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचाई, फूट डालो शासन करो की नीति अपनाई। विभाजनकारी नीति कांग्रेस की सोच है। देश को धर्म, जाति और रंग के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment