जोबनेर में अग्नि-तप साधना में लीन संत सूर्य देवगिरी महाराज

---Advertisement---

जोबनेर, नौतपा की भीषण गर्मी के बावजूद मानव कल्याण के लिए महात्मा अग्नि तप साधना में लीन होकर पिछले 7 दिन से तपस्या में लीन है। अग्नि-तप साधना में लीन संत शिरोमणि सूर्य देवगिरी महाराज (फक्कड़ बाबा) जूना अखाड़ा सम्प्रदाय से है। जिन्होंने 11 दिवस तक अग्नि-तप कर मानव कल्याण हितार्थ संकल्प लिया है। अग्नि तपस्या 4 जून को पूरी होगी। मनसा पूर्ण हनुमानजी के मंदिर पर यह आयोजन किया जा रहा है।

डेहरा रोड अंबेडकर भवन के पास जूना अखाड़ा के महंत सूर्य देव गिरी महाराज फक्कड़ बाबा दोपहर सवा बारह से तीन बजे तक रोजाना अपने चारों ओर कंडे जलाकर सर पर ताप जलाकर तपस्या में लीन रहते हैं। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, गोपाल सिरस्वा एवं सीएम चौहान ने बताया रोज यहां पर दोपहर में हनुमान चालीसा पाठ एवं रामधुनी का आयोजन भी किया जा रहा हैं। सैकड़ों की संख्या महिलाएं एवं पुरुषों रोजाना भक्तगण बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment