संभागायुक्‍त द्वारा सिवनी में राजस्‍व न्‍यायालयों एवं कार्यालयों का रोस्टर न‍िरीक्षण

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह द्वारा आज सिवनी जिले मे भ्रमण के दौरान राजस्‍व न्‍यायालयों का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। इस दौरान उन्‍होंने कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार राजस्‍व न्‍यायालयों का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने कहा कि लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त द्वारा एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट में आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण के लंबित प्रकरणों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय निर्देशों के अनुसार सभी प्रकरणों का समयसीमा में और विहित प्रक्रिया का पालन करते हुए निराकरण किया जाए।
तहसील राजस्‍व न्‍यायालय में संभागायुक्‍त श्री सिंह ने सीमांकन और बंटवारे से जुड़े प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिटिजन चार्टर अनुसार समय सीमा में लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जावे।
संभागायुक्‍त श्री सिंह ने सिवनी में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण कर विभिन्‍न शासकीय योजनाओं के क्रियान्‍वयन की जानकारी ली। जिसमें विशेष रूप से मनरेगा, पीएम आवास, स्‍वच्‍छ भारत मिशन, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम,आजीविका मिशन तथा विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्‍होंने निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं की लक्ष्‍य पूर्ति समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
अपूर्ण आवासों तथा प्रगतिरत कार्योँ को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। लापरवाह अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएI विभागीय दिशा निर्देश अनुसार अभिलेख अद्यतन स्थिति में संधारण करें। कार्यालय की वर्तमान व्‍यवस्‍थाओं को सुव्‍यवस्थित रखने के साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्‍वयन पर विशेष ध्‍यान देनें के निर्देश भी दिये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment