Rajasthan में सड़क सुरक्षा अभियान का व्यापक असर, 2.88 लाख से अधिक लोग हुए जागरूक

---Advertisement---

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रदेशभर में 4 से 18 नवंबर तक चल रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस विभागों ने मिलकर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। इस दौरान 2 लाख 88 हजार से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है।

पुलिस विभाग ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 31 हजार 613 वाहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाने, 22 हजार 773 को गलत दिशा में वाहन चलाने, 4979 को शराब पीकर वाहन चलाने तथा 2129 को खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर कार्रवाई की है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट और रिफ्लेक्टर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी हजारों चालान किए गए। पुलिस ने एनएच-48 मॉडल के अनुरूप लेन ड्राइविंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए राज्यभर में विशेष प्रचार-प्रसार किया और सड़कों पर तैनात टीमों ने नियमों की सख्ती से निगरानी की।

वहीं, परिवहन विभाग ने अब तक 12453 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें 805 ओवरलोडिंग, 293 यात्री मिलने के मामले, और 8245 अन्य उल्लंघन शामिल हैं। यात्री वाहनों में 145 बसें क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ, और 26 बसें छत पर सामान रखकर चलाने की वजह से पकड़ी गईं। विभाग ने 308 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त, 65 वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द, और 33 परमिट कैंसिल किए हैं। इसके अलावा 608 वाहनों को सीज भी किया गया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने भी इस अभियान में भागीदारी निभाई। 11 नवंबर को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चलने वाले 1334 ट्रक और बस चालकों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 196 जरूरतमंद चालकों को चश्मे वितरित किए गए। अब तक कुल 8006 चालकों की नेत्र जांच और 1263 चश्मे वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों ने मिलकर सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए भी कदम उठाए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने स्पीड ब्रेकर दुरुस्त करने, चेतावनी बोर्ड लगाने, झाड़ियाँ हटाने और अनाधिकृत कट बंद करने का कार्य किया है। वहीं, नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग ने फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने, रोड लाइट्स ठीक करने और आवारा पशुओं को हटाने जैसे कार्यों को अंजाम दिया है।

यह समन्वित अभियान न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि सड़कों पर अनुशासन और जिम्मेदारी की नई संस्कृति भी स्थापित कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment