जमानी स्कूल की छात्रा रेशमा तेकाम का राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन

---Advertisement---

(  उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

इटारसी आदिवासी ब्लॉक केसला क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि पी.एम. श्री जमानी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की होनहार छात्रा रेशमा तेकाम, निवासी खटामा, का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-14 बालिका वर्ग) के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी 2026 तक गुदिवाडा, आंध्र प्रदेश में आयोजित होगी, जिसमें रेशमा मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

रेशमा तेकाम ने इससे पूर्व खंडवा जिले के खालवा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की थी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे आदिवासी अंचल का नाम रोशन किया, जिसके फलस्वरूप उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ।

कम संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर रेशमा ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता के पीछे विद्यालय के खेल शिक्षक, मार्गदर्शकों एवं परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

रेशमा के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने की खबर से विद्यालय परिसर, ग्राम खटामा एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने रेशमा को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment