मुंबई, 22 दिसंबर 2025। देश की अग्रणी ज्वैलरी ब्रांड Reliance Jewels ने ग्राहकों के लिए अपनी प्रतिष्ठित ड्रीम डायमंड सेल को एक बार फिर बाजार में उतारा है। यह विशेष सेल 27 जनवरी 2026 तक चलेगी और इसमें ग्राहकों को ₹25,000 या उससे अधिक की डायमंड ज्वैलरी खरीद पर 0.25 ग्राम का मुफ्त गोल्ड कॉइन दिया जा रहा है। यह पहल ऐसे समय में की गई है जब उपभोक्ता त्योहारों, साल के अंत और नए साल की शुरुआत के लिए उपहार व आभूषणों की खरीदारी को प्राथमिकता देते हैं।
कंपनी के अनुसार, इस सेल का उद्देश्य हीरे की खरीद को हर वर्ग के उपभोक्ता के लिए सुलभ बनाना है। पहली बार डायमंड ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों से लेकर विशेष अवसरों के लिए ब्राइडल या स्टेटमेंट ज्वैलरी तलाश रहे उपभोक्ताओं तक, सभी के लिए यह सेल खास है। इसके अलावा, ₹75,000 या उससे अधिक की गोल्ड ज्वैलरी खरीद पर मेकिंग चार्ज में फ्लैट 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
रिलायंस ज्वैल्स के स्टोर्स पर ईयररिंग्स, रिंग्स, चेन, चोकर और ब्राइडल डिज़ाइनों सहित विविध कलेक्शन उपलब्ध हैं। यह ड्रीम डायमंड सेल देशभर में मौजूद 145 से अधिक रिलायंस ज्वैल्स स्टोर्स पर लागू है, जिससे ग्राहक हीरे के साथ सोना घर ले जाने का दोहरा लाभ उठा सकते हैं।










