
।बॉलीवुड। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल राखी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं।
राखी सावंत को उनके EX-Husband आदिल दुर्रानी का अश्लील वीडियो लीक होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट (SC) ने बड़ा झटका दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है। गोरतलब है कि राखी ने कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे ख़ारिज कर दिया था।
राखी सावंत के EX-Husband आदिल दुर्रानी ने अपने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करने के आरोप में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एफआईआर के बाद राखी गिरफ्तारी से बचने के लिए दुबई भाग गईं। आदिल द्वारा RAKHI के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद से वह दुबई में रह रही थीं।
दिसंबर 2022 में राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आदिल दुर्रानी से शादी होने का भी दावा किया था। आदिल ने भी इस शादी को मंजूरी दी थी । राखी सावंत ने शादी के कुछ दिन बाद ही आदिल दुरानी के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवा कर आदिल को गिरफ़्तार करवाया था।
दोनों तकरार ज़्यादा होने के पश्चात आदिल ने राखी द्वारा आदिल की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था. मामले में FIR दर्ज होने के बाद राखी सावंत ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी।
लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐक्ट्रेस की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज कर दी थी । फिर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा । हालांकि अब जब सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी अर्जी खारिज कर दी है तो राखी की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। जिससे राखी सावंत पर अभी भी कोर्ट की तलवार लटक रही है।











