RAJASTHAN की बेटी SIRAT MANDIYA अब करेंगी बॉलीवुड में ‘ज़ोरा’ से धमाका

ZORA
---Advertisement---

जयपुर/उजला दर्पण ब्यूरो
राजस्थान की मिट्टी से निकली एक और चमकती प्रतिभा अब सीधे बॉलीवुड के परदे पर नजर आने वाली है। गांव की गलियों से अपने सपनों की शुरुआत करने वाली सीरत मांडिया अब फिल्म ‘ज़ोरा’ में एक दमदार किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 8 अगस्त को देशभर में रिलीज हो रही है।

फिल्म ‘ज़ोरा’ को डायरेक्ट किया है राजीव राय ने और इसे प्रोड्यूस किया है राजीव राय और राशिद रंगरेज ने। Trimurti Films के बैनर तले बनी यह फिल्म सीरत के करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।

छोटे गांव से बड़े पर्दे तक

सीरत बताती हैं, “मैं राजस्थान के एक छोटे से गांव से आती हूं। मैंने खुद को हमेशा फिल्मों के ज़रिए ही जाना। वही मेरा आईना रहा।” अभिनय की शुरुआत सीरत ने जयपुर की स्थानीय गलियों और थिएटर से की थी, लेकिन उनके सपनों का स्केल बहुत बड़ा था।

उन्होंने राजस्थानी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ी है। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘जय बड़ी माता’ शामिल है, साथ ही उन्होंने ‘मोटाना’ जैसी वेब सीरीज़ और ‘आठवीं पास सरपंच’ जैसी ओटीटी फिल्म में भी काम किया है। सीरत अब तक करीब 10 से 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए फिल्में कर चुकी हैं।

एक्टिंग के साथ मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियोज़ भी

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, सीरत ने हिंदी और राजस्थानी गानों में भी काम किया है और कई एड शूट्स में भी नजर आई हैं। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और कैमरा फ्रेंडली अपील ने उन्हें इंडस्ट्री में तेजी से पहचान दिलाई।

‘ज़ोरा’ में क्या होगा किरदार?

फिल्म ‘ज़ोरा’ में सीरत का रोल बेहद खास है, हालांकि किरदार की पूरी डिटेल्स अभी प्रोडक्शन टीम ने सीक्रेट रखी है। लेकिन इतना तय है कि उनका अभिनय दर्शकों को प्रभावित करेगा। इंडस्ट्री के जानकार भी मानते हैं कि यह फिल्म सीरत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

राजस्थान से बॉलीवुड: एक मजबूत रिश्ता

राजस्थान और बॉलीवुड का रिश्ता नया नहीं है। इरफान खान, ईला अरुण, निशा भार्गव जैसे कई कलाकार इस मिट्टी से निकले हैं और हिंदी सिनेमा में अपना लोहा मनवा चुके हैं। सीरत मांडिया भी उसी कड़ी में एक नया नाम बनकर उभरी हैं।

“उजला दर्पण” सीरत मांडिया को उनके इस नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता है। हम आशा करते हैं कि राजस्थान की यह प्रतिभा जल्द ही पूरे देश के दिलों पर राज करेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment