राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव : अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसमूह

---Advertisement---

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की शिरकत : राजस्थानी कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

जयपुर, 30 मार्च। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत अल्बर्ट हॉल पर आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।

सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी कलाकारों ने अल्बर्ट हॉल के मंच पर गौरवशाली कला के रोचक रंगों को उकेरा। रवींद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, मधु भाट, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा एवं मांगणियार ग्रुप ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही, कत्थक तथा फोल्क डांस फ्यूजन की भी प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी भी की गई।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, जनप्रतिनिधिगण, शासन सचिव पर्यटन एवं कला-संस्कृति रवि जैन सहित अन्य अधिकारीगण एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment