RAJASTHAN CM भजनलाल शर्मा ने किया JAIPUR का सघन निरीक्षण, बारिश से बिगड़ी व्यवस्था पर जताई चिंता !

---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने जनता से सीधे लिए फीडबैक, अफसरों को दिए सख्त निर्देश !

जयपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार शाम करीब ढाई घंटे तक जयपुर के अलग-अलग इलाकों का सघन निरीक्षण किया और बारिश के कारण पैदा हुई समस्याओं का मौके पर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बी-टू बाईपास रोड, सांगानेर, सुमेर नगर, सूरजमल सर्किल, मुहाना मंडी और चौरडिया पेट्रोल पंप पर रुककर जलभराव, टूटी सड़कों, गड्ढों और ड्रेनेज से जुड़ी परेशानियों पर अधिकारियों को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए।

बी-टू बाईपास रोड के पास द्रव्यवती नदी का भी निरीक्षण किया गया, जहां पेड़ों की छंटाई और नालों के फेरो कवर की मरम्मत के निर्देश दिए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कच्ची बस्ती के लोगों और बच्चों से बातचीत की और निचले इलाकों में जलनिकासी और जरूरतमंदों के लिए भोजन व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

सांगानेर स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और शहर के जलभराव वाले इलाकों की जानकारी ली। मुहाना मंडी चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने सर्कल निर्माण को लेकर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। सूरजमल सर्किल और केसर नगर चौराहे पर टूटी सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता से कराने के आदेश भी दिए।

सांगानेर क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। चौरडिया पेट्रोल पंप तिराहे पर रुककर सांगानेर थाने से लेकर मालपुरा गेट तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की प्रगति पर फीडबैक लिया और काम में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से बातचीत कर ग्राउंड रिपोर्ट ली और चाय की दुकान पर रुककर चाय भी पी।

“जनता को न हो परेशानी, प्रशासन हर समय अलर्ट रहे”

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और बारिश से उत्पन्न स्थिति में किसी भी नागरिक को परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर

पर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में भोजन, पेयजल और रहने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर रखें।

निरीक्षण के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम ग्रेटर, ऊर्जा विभाग, पीडब्ल्यूडी और जलदाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment