भारतीय मानक ब्यूरो राजस्थान की टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 22 जून 2024 को उदयपुर में स्थित लाइटोमेटिक टेक प्राइवेट लिमिटेड नमक एलईडी लाइट की कंपनी पर छापेमारी की कार्यवाही की गई । इस दौरान यह फैक्ट्री भारतीय मानक ब्यूरो के रजिस्ट्रेशन के बिना एलईडी लाइट का उत्पादन करती हुई पाई गई। भारतीय मानक ब्यूरो की टीम की तरफ से श्री मोहित मीणा उपनिदेशक एवं श्री उदित अग्रवाल सहायक निदेशक मौजूद थे। इस कार्रवाई के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन वाले उत्पाद भारी मात्रा मे जप्त किए गए।भारत सरकार ने एलईडी लाइट सहित ५० से अधिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों जैसे स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वॉच, लैप्टॉप, पावर बैंक, चार्जर इत्यादि को भारतीय मानक ब्यूरो के अनिवार्य प्रमाणन के अंतर्गत रखा है। अतः इन उत्पादों का निर्माण और बिक्री बिना बीआईएस रजिस्ट्रेशन के पूर्णतः ग़ैरक़ानूनी है और उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर भारी जुर्माना और कारावास का भी प्रावधान है ।
ग्राहक अपने उत्पाद की प्रामाणिकता जाँचने के किए बीआईएस केयर ऐप का उपयोग कर सकते है ताकि वे ठगी से बचे रहे। इस एप से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर मौजूद सीआरएस नम्बर, हॉल्मार्क गहनों के एचयूआईडी नम्बर और ISI मार्क उत्पादों के लाइसेन्स नम्बर की जाँच मिनटों में की जा सकती है। यह ऐप फ़्री में ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।










