
राजस्थान की 25 सीटों पर 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को होंगे चुनाव
जयपुर।। उजला दर्पण ।। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। 4 जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लग गई है।
निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि आम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
राजस्थान में 2 चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी।
19 अप्रैल को 12 सीट पर वोटिंग : श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर
26 अप्रैल को 13 सीट पर वोटिंग : टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां
एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा, यहा 26 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को ही परिणाम आएंगे। यह सीट महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के कारण खाली हो गई थी।










