QuackQuack सर्वे: आज की महिलाएं अब Bad Boy पार्टनर नहीं चाहती हैं, इन चीजों से होती हैं इम्प्रेस

QuackQuack सर्वे 2025
---Advertisement---

पहले यह माना जाता था कि महिलाओं को इम्प्रेस करना आसान है—बस पैसा, लुक्स और थोड़ा सा रहस्यमयी अंदाज़ काफी है। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। प्यार के मायने और महिलाओं की पसंद दोनों में बड़ा बदलाव आया है। एक पॉपुलर डेटिंग ऐप QuackQuack के हालिया सर्वे ने इस सोच को पूरी तरह उलट दिया है।

इस सर्वे में भारत के टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों की 22 से 35 साल की 7,615 महिलाओं से पूछा गया—“आप किसी को डेट करने से मना क्यों करती हैं?” जवाबों ने पुराने रिलेशनशिप मिथ तोड़ दिए।

QuackQuack के सीईओ के मुताबिक,

“बहुत समय से महिलाओं की पसंद को लेकर कई गलत धारणाएं थीं। अब वक्त आ गया है कि हम इन्हें छोड़कर रिश्तों को इंसानियत और समझदारी से देखें।”

Ashley Madison सर्वे: छोटे शहर बने भारत के नए बेवफाई हॉटस्पॉट, कांचीपुरम टॉप पर

 ‘Bad Boy’ इमेज अब नहीं है कूल

टैटू, इग्नोर करना, रहस्यमयी चुप्पी—ये सब फिल्मों में भले चल जाए, लेकिन असल जिंदगी में अब महिलाएं ऐसे लडकों से दूर हैं। 25–35 उम्र की 6 में से 4 महिलाओं ने कहा—ये सोच सिर्फ टीनएज के लिए है। अब ईमानदार और इमोशनली अवेलेबल लोग ज्यादा आकर्षित करते हैं।

 लंबा-चौड़ा, गोरा होना जरूरी नहीं

सर्वे में 49% महिलाओं ने माना कि रिलेशनशिप में लुक्स का ज्यादा रोल नहीं है। दयालुता, भावनात्मक समझ और अच्छा व्यक्तित्व अब पहली पसंद हैं। ‘6 फीट’, ‘फिटनेस फ्रीक’ जैसे प्रोफाइल टैग अब कई महिलाओं को अट्रैक्टिव नहीं लगते।

पैसा दिखाना उल्टा असर डालता है

4 में से 3 महिलाओं का कहना है कि दिखावा करने वाले रईस की बजाय मेहनती, महत्वाकांक्षी और जमीन से जुड़े लोग ज्यादा पसंद हैं। लग्जरी कार, ब्रांडेड कपड़े और महंगे गैजेट्स का ओवरशो ऑफ रिलेशनशिप के लिए नेगेटिव पॉइंट बन रहा है।

‘Act Cool’ करने का जमाना गया

लेट रिप्लाई और कोल्ड बिहेवियर अब बोरिंग लगते हैं। 30+ उम्र की 41% महिलाओं ने कहा कि समय पर जवाब देना, दिलचस्पी दिखाना और ईमानदारी से बातचीत करना अब आकर्षण का हिस्सा है। यहां तक कि डेट के बाद जल्दी मैसेज करना भी अब पॉज़िटिव सिग्नल है।

तो, क्या लड़कों को बदलना चाहिए?

जवाब है—हाँ। लेकिन डरने की जरूरत नहीं। महिलाएं अब ऐसे पुरुष चाहती हैं जो ईमानदार, इमोशनली मैच्योर, महत्वाकांक्षी और जमीन से जुड़े हों। ओवरकॉन्फिडेंट ‘सोशल मीडिया स्टाइल’ छोड़कर ‘Be Kind’ बनना ही नए दौर का रिलेशनशिप मंत्र है।

📌 नोट: यह लेख QuackQuack के आधिकारिक सर्वे और डेटा पर आधारित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment