( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राजभवन और राज निवास का नाम बदलकर लोकभवन और लोक निवास किया जा रहा है। उन्होंने इसे एक विकसित और श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में राष्ट्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया, जिसमें सेवा और सुशासन प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। गृह मंत्री ने आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में, नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता के बजाय सेवा का पर्याय बन गई है, जहाँ प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधान सेवक मानते हैं और जनता के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं।










