शहडोल में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी युगल ने एक साथ लगाई फांसी, जंगल में पेड़ से झूलती मिली लाशें

---Advertisement---

शहडोल में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी युगल ने एक साथ लगाई फांसी, जंगल में पेड़ से झूलती मिली लाशें

 

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के टेटका मोड़ के पास मउहार जंगल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक युवक और युवती के शव पेड़ से एक साथ फांसी पर लटके हुए पाए गए। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को नीचे उतारा और कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पर किस वजह से दोनों ने ये बेहद दर्दनाक कदम उठाया, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा फैला दिया है। एक ओर जहां दो मासूम जिंदगियों का अंत हुआ, वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या समाज, परिवार या हालात उन्हें समझ नहीं पाए?

 

इस हृदयविदारक घटना ने फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्रेम, विश्वास और सामाजिक दबावों के बीच युवा क्यों टूट रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment