पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा सतना एयरपोर्ट से आज तक नही हो सकी शुरू*

---Advertisement---

सतना

*पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा सतना एयरपोर्ट से आज तक नही हो सकी शुरू*
नेता मंत्रियों के बार बार निरीक्षण के बाद भी नवनिर्मित एयरपोर्ट सतना से अब तक हवाई सेवा नही हो सकी शुरू, उद्घाटन समारोह के चक्कर मे रुकी हुई है सतना से हवाई सेवा, जनता को नही मिल पा रही उड़न खटोला की सुविधा, सतना एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने के लिए बड़के वाले नेताजी को 1 महीने से नही मिल सका टाइम, अब हवाई सेवा के लिए उद्घाटन की डेट फरवरी तक पहुँची। सतना जिले में 1 जनवरी 2025 से हवाई सेवा शुरू होने की घोषणा ने लोगों को बेहद उत्साहित किया था, नए साल की रात को फ्लाई ओला एयरलाइन ने शेड्यूल जारी किया था लेकिन राजनैतिक कारणों से हवाई सेवा पर अस्थायी रोक लगा दी गयी। सतना में हवाई सेवा की शुरुआत 2014 में हुई थी लेकिन छह माह बाद इसे बंद कर दिया गया. 2017 में प्रभातम कंपनी ने सेवा शुरू की जो नौ महीने तक चली, 2018 के बाद यह सुविधा पूरी तरह बंद हो गई. अब दस साल बाद नए रनवे के निर्माण के साथ यह सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद थी जिस पर जनता को डेट पर डेट मिल रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment