पीएम मोदी ने जारी किया 300 रुपये का सिक्का, सतना और दतिया को एयरपोर्ट की सौगात

---Advertisement---

 

(उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर)

 

 

(अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर डाक टिकट और 300 रुपये का सिक्का जारी किया। साथ ही उन्होंने भोपाल से दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन किया)

 

*सतना* आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से प्रदेश की जनता को कई सौगातें दी हैं। पूरी राजधानी सिंदूर के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। पीएम मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कई घोषणाएं कीं।

पीएम मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में डाक टिकट और 300 रुपये का सिक्का जारी किया। उन्होंने दतिया- सतना एयरपोर्ट को हरी झंडी दिखाई और 1271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के लिए 483 करोड़ रुपये दिए। यह कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान में हुआ। इस दौरान प्रदेश से आईं लाखों महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

*सिक्के का डिज़ाइन और विशेषताएं*

 

इस सिक्के का वजन लगभग 35 ग्राम होगा, जिसमें चांदी की मात्रा 50% होगी। सिक्के के एक तरफ देवी अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर अंकित होगी।

 

सिक्के का अगला भाग

 

सिक्के के सामने के हिस्से के बीच में अशोक स्तंभ का सिंह सिर होगा। इसके नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा होगा। इसके बाएं तरफ देवनागरी लिपि में “भारत” शब्द होगा और दाहिनी तरफ अंग्रेज़ी में “INDIA” लिखा है। सिंह स्तंभ के नीचे रुपये का चिन्ह “₹” और उसके नीचे “300” अंक में लिखा होगा।

 

सिक्के का पीछे का भाग

 

सिक्के के पीछे के हिस्से के बीच में अहिल्याबाई होलकर का चित्र है। चित्र के बाईं और नीचे के कोनों में ‘1725’ और ‘2025’ अंक लिखे होंगे। सिक्के के ऊपर देवनागरी लिपि में “अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती” लिखा होगा। सिक्के के नीचे अंग्रेज़ी में “300th BIRTH ANNIVERSARY OF AHILYABAI HOLKAR” लिखा होगा।

 

सिक्के का मिश्रधातु

 

चांदी (Silver): 50%

तांबा (Copper): 40%

निकल (Nickel): 5%

जस्ता (Zinc): 5%

यह मिश्रण सिक्के को मजबूती और टिकाऊपन के साथ-साथ आकर्षक बनाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment