जापान में बुलेट ट्रेन यात्रा पर PM मोदी, 150 समझौते और 6 लाख करोड़ निवेश का वादा

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने जापान दौरे के दूसरे दिन मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे, जहां उन्होंने एडवांस बुलेट ट्रेन E10 का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर किया और भारत के उन ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात की जिन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे प्रशिक्षण दे रहा है। ये ड्राइवर भारत में जल्द शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन सेवाओं को चलाएंगे। सेंडाई पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय ने हाथों में झंडे लेकर “जापान में आपका स्वागत है, मोदी-सैन!” के नारे लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया, जिसमें दोनों देशों के बीच 150 अहम समझौते हुए। जापानी प्रधानमंत्री ने भारत में अगले 10 सालों में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश का ऐलान किया। अब पीएम मोदी जापान से सीधे चीन रवाना हो गए हैं, जहां वे रविवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में शामिल होंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment