(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)
(जिला पंचायत के सीईओ ने किया जल गंगा सवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण)
जबलपुर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गेहलोत ने आज जनपद पंचायत जबलपुर के ग्राम दियाखेड़ा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत जबलपुर में 4 अमृत सरोवर, 139 खेत तालाब एवं 210 डग वेल के कार्य प्रगतिरत हैं, जिनसे बरसात के जल को सहेजने की योजना है।
जिला पंचायत के सीईओ ने इन सभी कार्यों को बारिश के पहले पूर्ण करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये । उन्होंने ग्राम पंचायत सिलुआ पड़रिया में मियां बाकी पद्धति से पौधारोपण के लिये चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” तहत पौधारोपण भी किया।













