धरती के बढ़ते तापमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगायें- मदन दिलावर

---Advertisement---

जयपुर, पंचायती राज और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गोविंददेवजी मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पर्यावरण एवं गौ रक्षा संरक्षणार्थ संतों एवं श्री मद्भागवताचार्य विद्वानों के सम्मेलन का शुभारंभ किया।पंचायती राज मंत्री ने सर्व प्रथम उपस्थित संतों एवं विद्वानों को श्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि धरती माता का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान ने इस वर्ष सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह हम सबके लिए खतरे की घंटी है। हम अभी भी नहीं चेते तो संकट में पड़ जायेंगे। भारत माता बहुत दुखी है इस दुःख को हम सभी को समझना चाहिए। इस धरती पर पेड़ ही हमें बचा सकते हैं। पेड़ों से प्राणवायु, शीतलता व वर्षा मिलती है। दिलावर ने मां अमृता देवी ले बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें मां अमृता देवी के बलिदान को आत्मसात करना चाहिए। इनके नेतृत्व में 363 लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन पेड़ काटने नहीं दिया।

आयोजन में मौजूद लोगो से बात करते हुए दिलावर ने कहा कि संत एवं गुरुजन भी अपने प्रवचनों में अनुयायियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। यह जनता का काम है। अब यह जन आंदोलन बन गया है। विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को भी कहा गया है, कि जितने आपके परिवार में सदस्य हैं उतने पेड़ अवश्य लगाएं।

दिलावर ने 8 अगस्त को मनाये जाने वाले “अमृत पर्यावरण महोत्सव” के तहत पीपल, नीम, बरगद ,इमली,आंवला, बिल्व एवं आम के पेड़ अधिक से अधिक लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि हमारे धर्मग्रन्थों में पेड़ों की पूजा का प्रावधान है। पेड़ों को भगवान माना जाता है। गौ माता के संरक्षण के लिए दिलवार ने कहा कि गौ माता विश्व में मां के रूप में पूजी जाती है। यह ऑक्सीजन देती है साथ ही इसका मल मूत्र भी बीमारियों के उपचार में उपयोगी है। इसके गोबर से जैविक खाद तैयार कर उन्नत किस्म की फसल प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ० अतुल गुप्ता ने गाय के गोबर के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र की व गौशालाओं की अर्थव्यवस्था को सुद्रण बनाने के अवसरों का विस्तार से वर्णन किया। डॉ० अतुल गुप्ता ने जानकारी स्वरुप बताया कि कुवैत जैसे अरब राष्ट्र में गाय के गोबर का निर्यात सबसे पहले जयपुर की पिंजरापोल गौशाला के द्वारा किया गया जो कि अब देश की 400 से अधिक गौशालाओं के द्वारा निरंतर जारी है l

समस्त राजस्थान राज्य की गौशालाओं से पधारे गौशाला संचालकों व गौसेवकों का मंत्री मदन दिलावर, महंत अंजन कुमार गोस्वामी व अन्य उपस्थित विद्वानों के द्वारा सम्मान पटका व जयपुर के आराध्य गोविन्द देव जी के चित्र के साथ किया गया। आयोजन में मौजूद विधायक बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि देवी देवताओं के स्वरूप के रूप में पूजे जाने वाले, औषधीय एवं छायादार वृक्ष लगाने के लिए जोर दिया। प्रत्येक व्यक्ति 21 वृक्ष अवश्य लगाएं।

सम्मेलन में हवामहल विधायक एवं हाथोज धाम महंत बालमुकुन्दाचार्य ,गोविंददेवजी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने दिलावर एवं उपस्थित विद्वानों को सम्मानित किया। साथ ही आपको बता दें की शिक्षा मंत्री दिलावर ने इस अवसर पर एक पेड़ भी लगाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित संतों ने मंत्री महोदय को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment