लोकसभा चुनाव में “पायलट का शतक”

---Advertisement---

जयपुर, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री, एआईसीसी महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने चुनावी प्रचार में नया रिकॉर्ड बनाया है। पायलट ने 14 राज्यों की 53 लोकसभा सीटों पर 101 जनसभाओं को संबोधित किया।

सचिन पायलट की जनसभाओं का विवरण इस प्रकार है:

– राजस्थान में 28 जनसभाएं

– छत्तीसगढ़ में 26 जनसभाएं

– केरल में 7 जनसभाएं

– मध्य प्रदेश में 6 जनसभाएं

– हरियाणा में 6 जनसभाएं

– उत्तर प्रदेश में 5 जनसभाएं

– महाराष्ट्र में 5 जनसभाएं

– दिल्ली में 5 जनसभाएं

– पंजाब में 5 जनसभाएं

– ओडिशा में 3 जनसभाएं

– जम्मू-कश्मीर में 2 जनसभाएं

– आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में 1-1 जनसभा

टिकट वितरण होते ही पायलट की देशभर में विभिन्न लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए अत्यधिक मांग रही। उन्होंने कांग्रेस व INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार कर चुनावी माहौल को और रोमांचक बना दिया।

सचिन पायलट ने बिना रूके और बिना थके, एक दिन में 18 घंटे तक लगातार प्रचार किया, जो उनके समर्पण और मेहनत को दर्शाता है। उनके इस प्रयास ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के चुनाव अभियान में नई ऊर्जा का संचार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment