जबलपुर
वार्ड 31 के शांति नगर, टेडी बेयर स्कूल के पास गंदगी का ऐसा अंबार लगा है कि लोग नाक पर रुमाल रखकर गुजरने को मजबूर हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जोन-6 प्रभारी राधा मैडम और एस.आई. उमाकांत शर्मा की नजरों में तो पूरा जोन चमचमाता साफ दिखाई देता है।
लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारी सिर्फ कागजों और बैठकों में स्वच्छता की लहर दिखा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि मोहल्ले की गलियां और सड़कें कचरे से अटी पड़ी हैं। नालियां जाम हैं, सड़ांध फैली हुई है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया है कि आखिर स्वच्छता की जिम्मेदारी लेने वाले अफसर मौके पर आकर हालात क्यों नहीं देखते? गंदगी चीख-चीखकर कह रही है – “मुझे साफ करो”, लेकिन जिम्मेदार कान बंद किए बैठे हैं।












