विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर Sehat Saathi Foundation द्वारा जयपुर में एक फिजियोथेरेपी मल्टी-स्पेशियलिटी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 7 सितम्बर 2025, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक Sehat Physiotherapy CDC & Rehab Center, चितरकूट सेक्टर-3 (शलबी हॉस्पिटल के पीछे), वैशाली नगर, जयपुर में आयोजित होगा।
इस स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों को फ्री कंसल्टेशन और हेल्थ-अवेयरनेस की सुविधा दी जाएगी। विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजिकल, पीडियाट्रिक, स्पोर्ट्स, कार्डियो-पल्मोनरी और गायनोकोलॉजिकल फिजियोथेरेपी जैसे क्षेत्रों में परामर्श देंगे।
आयोजकों का कहना है कि शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और मोबिलिटी (गतिशीलता) के प्रति जागरूक करना है। फाउंडेशन मानता है कि समय पर और सही फिजियोथेरेपी उपचार से कई गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है।
यह कैंप आमजन के लिए निःशुल्क है और इसमें हर आयु वर्ग के लोग लाभ ले सकते हैं।











