ओ.टी.आर. का कार्य शत-प्रतिशत किया जाए: सी.ई.ओ. जिला पंचायत

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

जबलपुर  जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह गहलोत ने शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं अन्य संस्था प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए ओ.टी.आर. कराना होगा एवं इस कार्यशाला के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर, आप सभी अपनी-अपनी संस्थाओ में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास करें।

कार्यशाला को जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, सहायक आयुक्त चंद्रकांत दुबे, क्षेत्र संयोजक पी. के. सिंह एवं डीपीसी योगेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

मुख्य बिंदु:

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला

– जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने शत-प्रतिशत ओ.टी.आर. कार्य करने के निर्देश दिए

– 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के छात्रवृत्ति प्रकरणों की समीक्षा और निराकरण के निर्देशकार्यशाला में 496 प्राचार्य, अधीक्षक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment