( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )
जबलपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक दिन की साइंटिफिक प्रोग्राम पर आधारित कार्यशाला का आयोजन आईएमए हॉउस में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के द्वारा सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य रूप से डैफनेस विथ डायबिटीज पर प्रोफेसर डॉ कविता सचदेवा द्वारा, वर्ल्ड रेबीज डे एक्टिविटी पर डॉ शशि प्रभात तोमर तथा डॉ प्रीति गुप्ता के द्वारा, एचपीवी वैक्सीन पर डॉ अनुराधा डांग द्वारा आधुनिक वृद्धजन देखभाल पर डॉ राजशेखर पांडे के द्वारा, नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज अवेयरनेस स्क्रीनिंग एंड मैनेजमेंट पर डॉ सारिका दुबे के द्वारा तथा रिडिफाइनिंग एनएएफएलडी पर डॉ पंकज असाटी के द्वारा अपना-अपना प्रेजेंटेशन पीपीटी के माध्यम से दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी चिकित्सकों की फाइब्रोस्कैन मशीन के द्वारा पहली बार नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज की स्क्रीनिंग की गई।
इस कार्यशाला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ ऋचा शर्मा सहित शहर के सभी प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित थे।











