( उजला दर्पण राम गोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
लगभग 130 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया परीक्षण एवं उपचार
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की पहल पर जबलपुर ऐस राउंड टेबल-365 के सहयोग से चिकित्सीय टीम द्वारा आज दिनांक 17-12-25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निःशुल्क चिकित्सा केम्प का आयोजन किया गया।
यह स्वास्थ्य केम्प विशेष रूप से 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया, प्रातः 11 बजे से दोपहर 1-30 बजे तक चिकित्सीय टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस दौरान रक्तचाप, शुगर, सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य केम्प में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, डीएसपी ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य, कंट्रोल रूम प्रभारी श्री सतीश झारिया, सूबेदार श्री अमित सोमवंशी की उपस्थिति में लगभग 130 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ परीक्षण एवं उपचार किया गया।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय रहते स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करना है।










