कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में निकालेगा मशाल जुलूस

---Advertisement---

जयपुर, कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को विजय प्राप्त की थी। इस ऐतिहासिक जीत के 25 वर्षों को मनाने के लिए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मशाल रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया।

कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी

मशाल जुलूस

– प्रत्येक विधानसभा स्तर पर हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्त्ता मशाल लेकर जुलूस में सम्मिलित होंगे।

– यह मशाल जुलूस प्रतीकात्मक/ऐतिहासिक स्थलों जैसे कारगिल शहीदों/कारगिल वीरों/युद्ध वीरों के घरों या युद्ध स्मारकों से शुरू होंगे।

विजय दीप प्रज्जवलन

– कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक विशाल पार्थ ने बताया कि प्रत्येक मशाल जुलूस का समापन एक प्रमुख स्थान पर ”विजय दीप” प्रज्जवलित कर किया जाएगा।

– यह विजय दीप 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक 25 घंटे तक लगातार प्रज्जवलित रहेगा।

– विजय दीप की रक्षा हेतु 3 से 4 भाजयुमो कार्यकर्ताओं की टीम बारी-बारी से देखभाल करेगी।

विशेष आमंत्रण

– ”विजय दीप” पर विद्यालय/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयों से एन.सी.सी/एन.एस.एस/स्काउट के युवा छात्र/छात्राओं को कारगिल विजय के नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरूवंशी की जानकारी

– गुरूवार, 25 जुलाई को शाम 6 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से अमर जवान ज्योति तक मशाल रैली निकाली जाएगी।

– 26 जुलाई की शाम को ”विजय दीप” पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 1000 युवा शामिल होंगे।

– इस कार्यक्रम में युद्ध वीरों/परिजनों को सम्मानित किया जाएगा और साथ ही ”विजय दीप” पर एक प्रदर्शनी भी कारगिल विजय पर आयोजित की जाएगी।

– कार्यक्रम में युवा सम्मेलन, देशभक्ति भजन संध्या, कवि सम्मेलन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

भाजपा युवा मोर्चा के इस भव्य आयोजन का उद्देश्य कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बनाना और हमारे वीर सैनिकों की वीरता को सम्मानित करना है। इस आयोजन से युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने और कारगिल युद्ध के नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment