( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )
जबलपुर, 15 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रांगण में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव सचदेवा ने राष्ट्रध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, कान की मशीन और कैलिपर उपकरण प्रदान किए। लाभ पाने वालों में पंचम दहिया, राकेश कोरी और दीपक राजेंद्र विश्वकर्मा शामिल रहे। इस पहल से उपस्थित लोगों के चेहरों पर खुशी और गर्व झलक उठा।
इस अवसर पर विकलांग बल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम राव और पूर्व संभाग प्रभारी सविता केवट ने मुख्य न्यायाधीश को दिव्यांगजनों की वास्तविक समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराया। मुख्य न्यायाधीश ने ध्यानपूर्वक सभी मुद्दे सुने और शीघ्र एवं ठोस समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत कुशवाह, राष्ट्रीय सचिव मोहित, प्रदेश सचिव सौरभ बघेल, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष विश्वकर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी भारत मुनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष पंचम दहिया, जिला अध्यक्ष राकेश कोरी, मीडिया प्रभारी अनूप पटेल, महिला मंडल अध्यक्ष आशा प्रजापति, गायक शमीम, दीपक पचौरी, देवेंद्र सोनी, निकष वेद्य, मनोज सतनामी, राजेश तिवारी, दीपक राजेंद्र विश्वकर्मा, संजय रजक, सुमित कोहली, आरुषि, शुभम विश्वकर्मा, जावेद भाई, शहजाद भाई समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति व एकता के संकल्प को दोहराया।












