अब पेरिस में दिखेंगे राजस्थानी ठाट-बाट

---Advertisement---

जयपुर, राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार और टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स के बीच सक्रिय चर्चाएं चल रही हैं। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव, गायत्री राठौड़ से मुलाकात की।

इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य आगामी राजस्थान पर्यटन इकाई नीति पर विचार-विमर्श करना था। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि राजस्थान को 17 से 19 सितंबर तक पेरिस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल मार्ट ‘टॉपरेसा’ में प्रमोट किया जाएगा। इस कदम से राज्य में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

गायत्री राठौड़ ने एफएचटीआर को पेरिस में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने और राजस्थान की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग करके राजस्थान के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को दुनिया के सामने लाया जा सकता है।

पिछोला झील में पानी छोड़ने का प्रस्ताव

बैठक के दौरान पर्यटन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए उदयपुर की पिछोला झील में पानी छोड़े जाने पर भी चर्चा की गई। एफएचटीआर ने प्रस्ताव रखा कि मानसी वाकल योजना के तहत पिछोला झील में पानी छोड़कर उसकी सुंदरता को बढ़ाया जाए। इसके लिए सिंचाई सचिव और संभागीय आयुक्त से चर्चा की जाएगी। यह पहल उदयपुर में आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और अधिक यादगार बना सकती है, जिससे राजस्थान के पर्यटन उद्योग को नई दिशा मिल सकती है।

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट की तैयारियां जोर-शोर से जारी

इस बीच, एफएचटीआर और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 सितंबर तक बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जहाँ विभिन्न पर्यटन स्थलों, होटलों और सेवा प्रदाताओं को अपने उत्पाद और सेवाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में एफएचटीआर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, एफएचटीआर उपाध्यक्ष और आईएचएचए के एग्जीक्यूटिव मेम्बर राजेंद्र पचार, तरुण बंसल (अध्यक्ष एचआरएआर), गजेंद्र लूनीवाल (अध्यक्ष होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर), राहुल अग्रवाल (सचिव एचएजे), हुसैन खान (अध्यक्ष एचएफआर) और श्रेयांश शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस बैठक में लिए गए निर्णयों से राजस्थान के पर्यटन उद्योग को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment