नीता अंबानी ने इंडिया हाउस में भारतीय एथलीट्स का किया भव्य स्वागत

---Advertisement---

पेरिस, पेरिस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारतीय एथलीट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह आयोजन इंडिया हाउस में हुआ, जहां कई भारतीय एथलीट्स ने भारतीयता का जश्न मनाया। इस मौके पर ओलंपिक में पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और स्वप्निल कुसाले सहित कई प्रमुख खिलाड़ी मौजूद थे।

नीता अंबानी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने खासतौर पर मनु भाकर की उपलब्धियों को सराहा और कहा, “पिछले हफ्ते पेरिस में हरियाणा के एक गांव की 22 वर्षीय लड़की ने इतिहास रच दिया और दुनिया को अपने सपनों, जुनून और कड़ी मेहनत की ताकत दिखाई। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। आपकी उपलब्धियों से हर भारतीय प्रेरित है और भारत की हर लड़की सशक्त महसूस करती है।”

कार्यक्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, स्कीट निशानेबाज महेश्वरी चौहान, अनंतजीत सिंह नरूका, निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अंजुम मोदगिल, सिफत कौर समरा, ईशा सिंह, रायजा ढिल्लों, अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू, मुक्केबाज निशांत देव और एथलेटिक्स टीम के अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, विकास सिंह, तजिंदरपाल सिंह तूर, अंकिता ध्यानी, जेसविन एल्ड्रिन और पारुल चौधरी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नीता अंबानी ने कहा, “पदक और रिकॉर्ड से परे, खेल मानवीय जज्बे, चरित्र और कड़ी मेहनत का प्रतीक हैं। हमारे एथलीट्स ने पेरिस में यही जज्बा दिखाया है।”

कार्यक्रम के अंत में, एथलीट्स ने भारतीय भोजन का आनंद लिया और अपनी उपलब्धियों का उत्सव मनाया। इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाया, बल्कि भारतीय खेल जगत में नई ऊर्जा का संचार भी किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment