राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की मिली धमकी

---Advertisement---

राष्ट्रीय अध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी
राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत ने बताया कार्यक्रम के मंच से भाषण समाप्त होते ही विदेश के किसी न. +92-3260073457 से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तरह जान से मारने की धमकी दी गई। उनका कहना था की जिस तरीके से उसे मारा है। तुझे भी मार डालेंगे।

चित्रकूट थाने में दी शिकायत, मौके पर पहुंची पुलिस

धमकी भरे कॉल के बाद राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष ने चित्रकूट थाने में कॉल कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल को खाली कराया। इस दौरान पुलिस के कई आला अधिकारी ने जाकर शिकायत दर्ज की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की।

कार्यक्रम में राजेंद्र राठौड़, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हिम्मत सिंह कमांडो, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक त्रिलोक सिंह सिरसु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह सुदरासन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह टाई, राष्ट्रीय महामंत्री गजराज सिंह सुंदरियावास उपस्थित रहें।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment